काजा में हक को सडक़ पर संग्राम
नौतोड़ बहाली के लिए अनुराधा राणा के नेतृत्व में निकाली अधिकार यात्रा, हाथों में तख्तियों लेकर लगाए नारे
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-काजा
नौतोड़ बहाली और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) को लेकर लाहुल-स्पीति में आवाज बुलंद होने लगी है। बुधवार को काजा मुख्यालय से नौतोड़ अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया गया। लाहुल-स्पीति की विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा राणा के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने नौतोड़ बहाली के समर्थन में नारे लगाए। काजा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि नौतोड़ किसी की खैरात नहीं, बल्कि आदिवासी समाज का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों को जमीन का अधिकार दिलाने की पैरवी की है। उन्होंने दावा किया कि विधायक बनने के बाद 100 पात्र परिवारों को बिना किसी पार्टी, धर्म या भेदभाव के पट्टे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम पात्र गरीब परिवार को उसका हक मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एफआरए के नाम पर स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
