राजगढ़ रोड से अनियंत्रित होकर नीचे मार्ग पर जा गिरी कार, तीन युवक घायल
Sep 4th, 2026 11:24 am
सोलन। राजगढ़ रोड से धोबीघाट रोड की ओर जा रही एक आल्टो कार शुक्रवार को अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में तीनों युवकों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों युवकों का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
