कॉकरोच जनता पार्टी का कोई विदेशी कनेक्शन नहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने ठुकराए आरोप
एजेंसियां — लेह
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े किसी भी विदेशी कनेक्शन के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपलब्ध आंकड़ों, आंदोलन से जुड़े लोगों से बातचीत और मौके पर दिखाई देने वाली परिस्थितियों के आधार पर इस आंदोलन का समर्थन किया था। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक से सीजेपी के फंडिंग और कथित विदेशी संबंधों को लेकर सवाल किया गया। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया, क्या आप सीआईए से जुड़े हैं? मुझे नहीं पता इसका और कैसे जवाब दूं, लेकिन आपका काम काफी सॉफिस्टिकेटेड लगता है, जैसा सीआईए से जुड़े किसी व्यक्ति का हो सकता है। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता वांगचुक ने मजाकिया अंदाज में अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं हूं तो मुझे अभी तक इसका पता नहीं चला है।
शायद वे इतनी सॉफिस्टिकेटेड तरीके से भर्ती करते हैं कि उस व्यक्ति को तब तक पता ही नहीं चलता, जब तक उसकी मौत न हो जाए और 500 साल न बीत जाएं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की शैक्षणिक योग्यता और पाकिस्तान, बांग्लादेश या अमरीका से कथित संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर वांगचुक ने कहा कि उन्होंने खुद कोई विस्तृत या तकनीकी जांच नहीं की थी। पॉडकास्ट के दौरान वांगचुक ने कहा कि मैंने कोई सॉफिस्टिकेटेड रिसर्च सॉफ्टवेयर नहीं चलाया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
