प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री कालेज में प्रतियोगिताएं
हिंदी दिवस पर साहित्यिक रचनाओं में रुचि लेकर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
राजकीय महाविद्यालय हरोली में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। कविता लेखन प्रतियोगिता में शुभनीत ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय तथा हरप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में सिमरन (बीए प्रथम सेमेस्टर)ने प्रथम तथा प्रवीण (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय तथा प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में (सुमन प्रथम सेमेस्टर)ने प्रथम, निलाक्षी ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा हिंदी साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी विभाग की आचार्य डॉ शकुन्तला राणा की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई। हर वर्ष की तरह विजेता विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव पर सम्मानित किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
