पंचकूला में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कार्यकर्ता बोले… पढ़ें पूरी खबर
निजी संवाददाता- पंचकूला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पंचकूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर पार्टी के प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। प्रदर्शन की अगुवाई वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने की। वहीं पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन मौके पर नहीं पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय चौहान और कालका के पूर्व एमएलए प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में नारेबाजी की। इनके अलावा कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल भी कार्यकर्ताओं के साथ डटे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के 34 लाख लोगों के मतदान के अधिकार को नुकसान पहुंचाया गया है।
यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार की है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह साधारण प्रोटेस्ट नहीं है, यह लोगों के अधिकारी की लड़ाई है। जो कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लडऩे का काम कर रही है। हीं, पार्टी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चुनाव आयोग की सफाई: आयोग ने आंतरिक मतभेदों की खबरों को खारिज किया है। आयोग का कहना है कि परिचालन संबंधी सवाल और प्रशासनिक सुझाव एक बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था के सामान्य कामकाज का हिस्सा हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि स्ढ्ढक्र से जुड़े सभी अंतिम फैसले पूरी तरह सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
