प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर कांग्रेस तमिलगा वेत्री कझगम से नाराज

By: Sep 1st, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

तमिलनाडु में 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के बीच खींचतान बढ़ गई है। टीवीके नेताओं के पार्टी प्रमुख और सीएम विजय को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने के संकेतों के बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की पैरवी की है। उधर डीएमके ने भी कांग्रेस के रुख का समर्थन किया। नेता केएस एलंगोवन ने कहा कि टीवीके विजय को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की इच्छा कैसे रख सकती है।

इस बीच, कांग्रेस विधायक और पर्यटन मंत्री एस. राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर टीवीके ने 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन नहीं दिया तो उनकी पार्टी के दो मंत्री कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे। वहींं, एमडीएमके ने कहा है कि श्री गांधी ही स्वाभाविक पसंद हैं और किसी दूसरे विकल्प की कोई संभावना नहीं है। एमडीएमके ने द्रमुक गठबंधन छोडक़र टीवीके को समर्थन दिया है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस विधायक थरहाई कथबर्ट की विधानसभा में सीट बदलकर उन्हें विपक्षी बेंच पर बैठाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App