नशे पर नकेल…नूरपुर और पालमपुर में पकड़ा चिट्टा

By: Sep 29th, 2026 12:01 am

टीम-नूरपुर, नगरोटा सूरियां
पुलिस जिला नूरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के तहत सीआईए विंग पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने एनएच-154 पर छतरोली के पास एक सैंट्रो कार से 11.81 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएसपी नूरपुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितंबर को सीआईए पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सैंट्रो कार में दो व्यक्ति हेरोइन/चिट्टा लेकर छतरोली में मौजूद है।

सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों सहित मौके पर पहुंची और उक्त वाहन को चेक किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान बैठने वाली सीट के अंदर छिपाकर रखा काले रंग का पोलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ एवं वाहन को नियमानुसार कब्जे में लिया गया। एएसपी ने आरोपियों का विवरण देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी गांव बासा डाकघर एवं तहसील नगरोटा सूरियां तथा अंकुश निवासी वीपीओ एवं तहसील नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है। पुलिस थाना नूरपुर में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की आगामी जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App