दासुन शनाका की अढ़ाई साल बाद श्रीलंकाई टीम में वापसी, मेंडिस संभालेंगे कप्तानी
इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीम घोषित, मेंडिस संभालेंगे कप्तानी
एजेंसियां— कोलंबो
चरिथ असलंका इस महीने इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीमों के उपकप्तान होंगे। चयनकर्ता ने पूर्व उपकप्तान कामिंदु मेंडिस को दोनों टीमों में बनाए रखा है, जबकि कुसल मेंडिस दोनों सफेद गेंद टीमों की कप्तानी जारी रखेंगे। दासुन शनाका जनवरी, 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि लेग-स्पिनर सचिंदु कोलंबगे पहली बार टीम में आए हैं।
वनडे टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस (कप्तान), जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, सचिंदु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
टी-20 टीम: पथुम, मिशारा, लाहिरु उदारा, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंदु, असलांका (उपकप्तान), लियानगे, शनाका, वेललागे, वानिंदु हसरंगा, तीक्ष्णा, थारिंडु रथनायके, चमीरा, ईशान, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
