शिमला पुलिस ने अंबाला में दबोचा ड्रग सप्लायर, अदालत ने तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैकवर्ड लिंकेज की जांच को आगे बढ़ाते हुए एक और अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस थाना ढली में दर्ज एफआईआर संख्या 62/2026, दिनांक 21 जुलाई, 2026 का है। इस मामले में पुलिस ने पहले कुलदीप और मनोज को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नशे की सप्लाई के बैकवर्ड लिंक खंगाले।
जांच में अजय पुत्र कमल निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ और वर्तमान निवासी अंबाला कैंट की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय को 29 अगस्त को अंबाला कैंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सप्लाई चेन को तोडऩा जरूरी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
