लंबित महंगाई भत्ते-वेतन बकाया का भुगतान करने की मांग

By: Sep 1st, 2026 12:01 am

जल शक्ति कर्मचारी महासंघ सोलन की बैठक में कर्मचारियों-पेंशनरों के मुद्दों पर मंथन

निजी संवाददाता-सोलन
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित जल शक्ति कर्मचारी महासंघ मंडल सोलन की बैठक रविवार को सोलन में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ सोलन के प्रधान सुरजीत राणा ने की, जबकि प्रदेश उप महामंत्री देवी दत्त तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए। कर्मचारी नेताओं ने 15 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग की।

साथ ही वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान के बकाया तथा 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के संशोधित बकाया, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन का भुगतान करने की मांग उठाई गई। महासंघ ने चिकित्सा भत्ता 400 से बढ़ाकर 2000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और तब तक सम्मानजनक वेतन देने की मांग भी रखी गई। ठेकेदारों व कंपनियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने की मांग की गई। अक्तूबर 2026 में प्रदेश कार्य समिति की बैठक सोलन में आयोजित की जाएगी। इस दौरान बैठक में इंद्र सिंह ठाकुर, नरेश, सुनील, हरनाम, सुरेश, नेत्र, दलीप, शुभम सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App