ईस्ट और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल आज से, चेन्नई में सुबह 9:30 बजे से होगी टक्कर
एजेंसियां— चेन्नई
पूर्व क्षेत्र की निगाह 13 साल में पहले और कुल तीसरे दलीप ट्रॉफी खिताब पर है। शानदार फॉर्म में चल रही ईशान किशन की टीम को इसके लिए दक्षिण क्षेत्र से पार पाना होगा। दोनों टीमों के बीच रविवार से चेपॉक स्टेडियम में होने वाला यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होगा। इस मुकाबले में युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक जडऩे वाले देवदत्त पडिक्कल पर भी नजर रहेगी? दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा भी लाल गेंद के क्रिकेट में अपना प्रदर्शन और बेहतर करना चाहेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिराज कोई कमाल नहीं कर पाए। कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
