मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे बिजली बोर्ड चेयरमैन प्रबोध सक्सेना

By: Sep 1st, 2026 12:01 am

निजी संवाददाता-चिंतपूर्णी
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं वर्तमान में राज्य बिजली बोर्ड के चेयरमैन प्रबोध सक्सेना ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया, विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर विद्युत विभाग (हमीरपुर जोन) के चीफ इंजीनियर एससी ऊना सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर दर्शन के उपरांत सक्सेना ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक व चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत बिजली की तारों को अंडरग्राउंड (भूमिगत) करने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने भी इस मौके पर मौजूद रहे। चेयरमैन ने मंदिर प्रशासन व विद्युत विभाग की बिजली व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App