शिक्षक सदन और शिक्षकों की जेसीसी गठित करे सरकार, राजकीय टीजीटी कला संघ ने उठाई मांग
कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में शिक्षकों के लिए शिक्षक सदन स्थापित किए जाएं, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों को सम्मानजनक विश्राम एवं आवास सुविधा मिल सके। साथ ही शिक्षा विभाग के विशाल शिक्षक वर्ग की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतू शिक्षकों की अलग जेसीसी का तत्काल गठन किया जाए । हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को उनके अनुपात में सुविधाएं, प्रतिनिधित्व और सम्मान प्रदान किया जाए।
ये मांगे भी बुलंद
राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेश महासचिव ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि और हर शिक्षक का सैलरी खाता बीमा कवर 50 लाख किया जाए, जिसका प्रीमियम शिक्षक स्वयं भरने को भी तैयार हैं। इसके अलावा कैशलैस उपचार हेतु भी स्कीम अन्य राज्यों की तर्ज पर लागू की जाए ताकि मेडिकल बिलों की लंबित अदायगी और पेचीदा समस्याएं खत्म की जा सकें। संघ ने यह भी मांग रखी कि शिक्षकों की पदोन्नति के लिए प्रत्येक वर्ष दो बार नियमित डीपीसी आयोजित की जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
