सिम्मी अग्निहोत्री जयंती, हरोली में आज रंग जमाएंगे गुरदास मान

By: Sep 29th, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो, ऊना
शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के अवसर पर मंगलवार, 29 सितंबर को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली में समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान विशेष प्रस्तुति देंगे। समारोह में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के जीवन, शिक्षा, शोध एवं सामाजिक सरोकारों में योगदान को याद किया जाएगा।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न नाट्य दलों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 29 सितंबर, 1968 को मंडी में जन्मीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के रूप में उनका हरोली क्षेत्र से गहरा आत्मीय जुड़ाव रहा और क्षेत्र के लोगों के साथ उनका सहज संबंध था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में उन्होंने अध्यापन, शोध एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App