बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे हरियाणा के सीएम
विधायक सत्ती की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
नगर संवाददाता-ऊना
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा हार पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्रम में पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक राजेश शर्मा, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
