कोर्ट पर बिगड़ी तबीयत, साढ़े चार घंटे का संघर्ष, सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के पहले राउंड से ही बाहर
अर्जेंटीना के वल्र्ड नंबर 49 मारियानो नवोने ने हराए
एजेंसियां— न्यूयॉर्क
सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के वल्र्ड नंबर 49 मारियानो नवोने ने पांच सेट के मुकाबले में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। इसके साथ ही जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। हार के बाद जोकोविच भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके। यह मुकाबला चार घंटे 36 मिनट तक चला, जो ग्रैंड स्लैम में जोकोविच के करियर का अब तक का सबसे लंबा पहला राउंड मैच रहा। 39 साल के जोकोविच ने शुरुआती तीन सेट में से दो जीते, लेकिन 25 साल के नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जोकोविच के लिए यह यूएस ओपन के इतिहास में पहली बार है, जब वह टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हुए हैं। इससे पहले वह कभी भी पहले राउंड में नहीं हारे थे। जोकोविच 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार है, जब वह किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में बाहर हुए हैं। जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर बढ़त बना ली थी। हालांकि, मुकाबले के अंतिम चरण में उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। मैच के दौरान उन्हें उल्टी करते देखा गया। उन्होंने इनहेलर का इस्तेमाल किया और दवा भी ली।
वीनस हमवतन सोफिया केनिन से हारीं
न्यूयॉर्क। चार बार की ओलंपिक चैंपियन वीनस विलियम्स, सोफिया केनिन से सीधे सेटों (2-6, 6-7(6)) में हारकर यूएस ओपन के महिला एकल टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अमरीका की इन दो टेनिस खिलाडिय़ों का मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडियम में हुआ। 27 साल की केनिन को पहला सेट जीतने में मात्र 32 मिनट लगे। विलियम्स ने दूसरे सेट में 4-2 से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए टाई-ब्रेक तक मुकाबला पहुंचाया, लेकिन आखिर में यह काफी नहीं रहा। उन्होंने कई सेट प्वाइंट गंवाए और मैच हार गईं। विलियम्स की यह लगातार 14वीं एकल हार थी।
मेदवेदेव दूसरे राउंड में
न्यूयॉर्क। डेनियल मेदवेदेव ने यूएस ओपन के पहले दौर में ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। यह मुकाबला दो घंटे 14 मिनट चला। इस जीत के साथ मेदवेदेव ने करियर में आठवीं बार टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरे दौर में मेदवेदेव का सामना अमेरिकी वाइल्ड कार्ड सेबेस्टियन गोर्जनी और राफेल कोलिग्नन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App