‘द रेवोल्यूशनरीज’ के लिए घुड़सवारी बनी भुवन बाम की बड़ी चुनौती, पहली राइड में ही घोड़ा लेकर भागा

By: Sep 2nd, 2026 5:59 pm

भुवन बाम के लिए प्राइम वीडियो की अपकमिंग पीरियड ड्रामा ‘द रेवोल्यूशनरीज’ में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का किरदार निभाना अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आया, लेकिन इनमें सबसे अनएक्सपेक्टेड चुनौती थी घुड़सवारी। निडर क्रांतिकारी का किरदार निभाना तो भुवन के लिए नेचुरल था, लेकिन घुड़सवारी उनके लिए बिल्कुल अलग कहानी थी। जुहू बीच पर घुड़सवारी के पहले ही लेसन में एक बेकाबू घोड़े के साथ हुए हादसे के बाद भुवन ने शूटिंग के दौरान दोबारा घोड़े पर बैठने से बचने की पूरी कोशिश की, जब तक कि उन्हें शो के एक्शन सीक्वेंस के लिए इसका एक अलग ही सॉल्यूशन नहीं मिल गया।

इस मजेदार एक्सपीरियंस को याद करते हुए भुवन ने बताया, “तो उन्होंने मुझे घुड़सवारी सीखने को कहा। वो मुझे एक तो मिला शादी वाला घोड़ा, जो मुझे ट्रेनिंग के लिए ले गया जुहू बीच, और जुहू बीच पे वो घोड़ा मुझे भगा के लेके चला गया। और उसका जो केयरटेकर था, वो फ़ोन पे था, उसे पता ही नहीं घोड़ा मुझे लेकर निकल गया है। वो मेरा घुड़सवारी सीखने का पहला दिन था। अगर मैं वहाँ से गिर जाता, तो मैं आज भी बिस्तर पर होता। मैं सचमुच घोड़े से लटका हुआ था और अगले 3 दिनों तक मैं काँपता रहा, और वो बात चली गई सर तक। सर ने मुझे बोला, ‘कुछ हुआ है क्या तेरे साथ?’। मैंने कहा, सर मेरे मर्जी के बिना घोड़ा ले गया है मुझे। मैंने कहा जुहू बीच पे, वो बेचारा, उसका पैर प्लास्टिक में फंस गया, वो भागा ही जा रहा है मुझे लेके!”

उन्होंने आगे बताया, “फिर, हमने शूटिंग शुरू की, तब तक घुड़सवारी का सीन नहीं आया था, लेकिन घुड़सवारी थी। मैं हर रोज उठता था कि आज सर को बोलता हूँ, आज हिम्मत करके सर को बोलता हूँ कि सर घुड़सवारी नहीं होगी मुझसे। फिर एक दिन ऐसा आया जब सीन बहुत अच्छा हुआ। सर ने कहा मज़ा आ गया, मूव ऑन करते हैं। मैंने कहा, आज मूड अच्छा है, तो मैं उनके पास गया और कहा सर एक बात बोलूँ? मुझसे घोड़ा मत चलाओ। सर रोज़ मुझे ये बात सताती है कि घोड़ा मुझे ले गया तो? मैंने उनसे साफ़-साफ़ कहा, सर, अगर आप मुझे घोड़े पर बिठाएंगे, तो हम शूटिंग करते रहेंगे।”

तो जब बोस और जनरल डायर (जिनका किरदार जेसन शाह ने निभाया है) वाला एक्शन सीक्वेंस शूट करने की बारी आई, तो भुवन ने इस सीन को करने का एक बिल्कुल अलग आइडिया दिया। भुवन ने कहा, “चलो इसे स्विच करते हैं।” तब तक वह डायर के साथ काफी बातचीत कर चुके थे और उन्हें पता था कि वह एक शानदार घुड़सवार हैं। मेकर्स ने डायर को बाइक दी थी और भुवन को घोड़ा दिया था। तो उन्होंने कहा, “सर, चलो इसे स्विच करते हैं।” वह घोड़े पर इतने अच्छे थे कि कई बार घोड़ा बाइक से भी आगे निकल जाता था। फिर हमने इसे वैसे ही किया और सब कुछ बहुत तेजी से हो गया।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी यह पीरियड ड्रामा मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट की है और उन्होंने ही इसे सीरीज के लिए क्रिएट किया है। इसे मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। संजीव सान्याल की बेस्टसेलर ‘Revolutionaries: The Other Story Of How India Won Its Freedom’ पर आधारित ‘द रेवोल्यूशनरीज’ में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल्स में हैं, वहीं जेसन शाह, पाओली दाम और टोटा रॉय चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह सीरीज 11 सितंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

सीरीज की शूटिंग के दौरान किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App