अमरीकी फौज थाईलैंड पहुंची, यूएसएस अब्राहम लिंकन की दस्तक से हलचल तेज, पांच दिन लंगर

By: Sep 2nd, 2026 10:22 pm

एजेंसियां — बैंकॉक

मिडल ईस्ट में रिकॉर्ड 286 दिन की तैनाती के बाद अमरीकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन वतन वापसी कर रहा है और इस बीच वह बुधवार सुबह पूर्वी थाईलैंड पहुंच गया। यूएसएस अब्राहम लिंकन को चोनबुरी प्रांत के लैम चाबांग बंदरगाह की ओर बढ़ते देखा गया। इस जहाज पर करीब पांच हजार अमरीकी सैनिक तैनात हैं। यूएसएस अब्राहम लिंकन के साथ अमरीकी नौसेना के दो और जहाज भी पहुंचे हैं। इन सैनिकों को बसों से करीब 96 किमी दूर पटाया ले जाया जाएगा। यहां वे पांच दिन छुट्टियां बिताएंगे। इतने बड़े सैन्य दल के पहुंचने से जहां सैनिकों को आराम और मनोरंजन का मौका मिलेगा, वहीं पटाया के पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है, लेकिन अमरीकी सैन्यकर्मियों के पहुंचने से पहले ही पटाया में एक अलग तरह की हलचल शुरू हो चुकी है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और यौन कार्य से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

छापामारी कर करीब 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया है। सैनिकों के देह व्यापार से जुड़े कुछ खास इलाकों में जाने पर रोक लगाई है। अमरीकी सैनिकों को पटाया की नाइटलाइफ वाली जगहों पर जाने की अनुमति है, लेकिन थाई अधिकारियों ने उनके सोई 6 में जाने पर पाबंदी लगा दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App