आईएचएम हमीरपुर में चमके हाउसकीपिंग के धुरंधर

By: Sep 20th, 2026 12:55 am

पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में मोहित और निम्मल ने मारी बाजी
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) हमीरपुर में 14 से 18 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय हाउसकीपिंग सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं हाउसकीपिंग कर्मियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं कौशल-आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। सप्ताह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं उद्घाटन समारोह से हुआ। विद्यार्थी सहायक एवं समन्वयक के रूप में पांचवें सेमेस्टर के अमन शर्मा, अरुण कुमार और आर्यन संधू, तृतीय सेमेस्टर के समीर वर्मा, राकेश कुमार, रवि कुमार, उदित शर्मा, मोहित कुमार, निम्मल कुमार तथा मनोज राणा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में बीएससी एच एंड एचए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर के मोहित और निम्मल कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। पांचवें सेमेस्टर के अमन शर्मा और आर्यन संधू ने दूसरा स्थान तथा तृतीय सेमेस्टर के उदित शर्मा और रवि कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इन्होंने चमकाया कार्यक्रम
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक व्याख्याता राकेश पटियाल, शिक्षण सहायक नरेश कुमार और गुंजन उमाकांत का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App