नेपाल में आए जलप्रलय के बीच कैसे खड़ा रहा ये घर? परिवार ने किया खुलासा
नेपाल में आया भीषण जलप्रयल अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गया। लेकिन इन सबके बीच एक घर इन भीषण लहरों से नहीं हारा और अपनी जगह पर डिगा रहा। अब उस घर की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हर कोई ये सोच रहा है कि आखिर कैसे ये घर इनती भीषण बाढ़ के बीच खड़ा रहा। आस पास के कई घर बाढ़ के तेज वहाब में बह गए लेकिन इस मकान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सबसे अधिक चर्चा इस मकान की मजबूती की हो रही है। वहीं, घर के मालिक के मुताबिक ये मकान करीब चार दशक पुराना है। उनका कहना है कि मकान का निर्माण करते समय गुणवत्ता पर काफी ध्यान दिया गया था। उनका कहना है कि घर नदी के किनारे होने की वजह से इसकी मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया था। नीचे की तरफ सड़क और दूसरी सरंचनाओं से जुड़ी मजबूती भी दी गई थी। यही वजह मानी जा रही है कि बाढ़ के तेज बहाव के बावजूद घर का ऊपरी हिस्सा बचा रहा।
वहीं, घर की मालकिन लक्ष्मी पांडे का कहना है कि उन्हें बस भगवान शिव ने बचा लिया। उन्होंने कहा कि हम रोज आस्था रखकर पूजा करते हैं। इसलिए भगवान ने हमें बचाया। लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि जब वह फंसी हुई थीं और पानी घर के चारों ओर से बह रहा था, उस समय वह ओम नम: शिवाय का जाप कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उस घटना से सुरक्षित बचकर आना दूसरे जन्म की तरह है। लक्ष्मी पांडेय के पति प्रकाश पारकोरल ने कहा कि जब वे घर में फंसे हुए थे, तो ऐसा लगा कि ये आखिरी समय है। हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे। पूरा परिवार इकठ्ठा जमा हो गया था। उन्होंने कहा कि भले ही हमारा घर वायरल हो गया लेकिन हमारी जिंदगी की तबाही कोई नहीं देख रहा है। प्रकाश ने बताया कि उनके घर और दुकान सब खत्म हो गया है। अब उनके सामने जिंदगी को फिर से शुरू करने की मुश्किल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
