एचपीयू ने बदला इंटर कालेज चैंपियनशिप का शेड्यूल, शतरंज और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं अब अक्तूबर में

By: Sep 7th, 2026 9:48 pm

स्टाफ रिपोर्टर— शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक खेल एवं युवा महोत्सव के तहत होने वाली इंटर कालेज चैंपियनशिप की दो प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव किया है। अधिसूचना के अनुसार, शतरंज और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं अब नवंबर के बजाय अक्तूबर में करवाई जाएंगी। संशोधित खेल कैलेंडर के अनुसार, इंटर कालेज शतरंज (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता पहले 18 से 20 नवंबर तक प्रस्तावित थी। अब इसका आयोजन पांच से सात अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय सलूणी, चंबा में होगा।

इंटर कालेज पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होनी थी, अब छह से नौ अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. संजय शर्मा की ओर से जारी पत्र में सभी महाविद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App