प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ कांड में एनसीआर, पुलिस ने आप विधायक जनरैल सिंह पर भी दर्ज की एफआईआर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सडक़ निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल विवाद में अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर ली है। वहीं, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और डराने-धमकाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एक बयान में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर की शिकायतों के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटना के संबंध में कुछ अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिन पर जांच के दौरान कार्रवाई की जाएगी। इंजीनियरों ने विधायक जनरैल सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक की ओर से अवैध रूप से पैसों की मांग (उत्पीडऩ या रंगदारी) की जा रही थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
