भारत शान से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से हराया, मंधाना ने जड़ा शतक
Sep 3rd, 2026 11:20 pm
एजेंसियां— दुबई
भारतीय टीम ने गुरुवार को महिला एशिया कप के 7वें मुकाबले में हांगकांग को 137 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में हांगकांग के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 16.2 ओवर खेलने के बाद सभी विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
