कर्नाटक के सीएम बोले, माता सीता का किरदार भगवान राम से भी महान

By: Sep 2nd, 2026 10:48 pm

एजेंसियां — बंगलुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को रामायण में माता सीता के किरदार का जिक्र करते हुए उन्हें भगवान राम से भी महान बताया। उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योरशिप एसोसिएशन के टुगेदर वी ग्रो-इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप-डे के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद शिवकुमार ने कहा कि जो महिलाएं चुनौतियों के बावजूद अपना कारोबार खड़ा करती हैं, वे रोल मॉडल होती हैं। शिवकुमार ने कहा कि रामायण में माता सीता का किरदार भगवान राम से भी कहीं ज्यादा महान है। उनके त्याग और संघर्ष मिसाल हैं।

महिलाएं सृजनकर्ता होती हैं और आपमें से जिन महिलाओं ने चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कारोबार खड़े किए हैं, वे भी रोल मॉडल हैं। महिलाओं को ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक लीडरशिप की भूमिकाओं में आगे आना चाहिए।शासन के हर स्तर पर महिलाओं की लीडरशिप की जरूरत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App