नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण ने मोहा मन

By: Sep 4th, 2026 12:02 am

जरड़ स्कूल में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

निजी संवाददाता-भुंतर
ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल देववन जरड़ में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरीए एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सुंदर पोशाकों में विद्यालय पहुंचे। महोत्सव के दौरान बच्चों को क्रमवार दो.दो की जोड़ी में झूले पर बैठाकर पूजा-अर्चना की गई।

विद्यालय प्रबंधिका स्वामी स्वयं प्रभा ने नन्हे राधा-कृष्ण का टीका लगाकर विधिवत पूजा की तथा उन्हें मिष्ठान खिलाने के बाद झूला झुलाया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं के बच्चों के साथ राधा-कृष्ण बने नन्हे विद्यार्थियों की तस्वीरें खिंचवाईं। अध्यापकों ने पूजा-अर्चना कर बच्चों को मिष्ठान खिलाया। वहीं कक्षा अध्यापकों ने अपनी-अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को मिश्रीए कच्चे नारियल की गरी, मिठाई और फल आदि वितरित किए। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने इस पावन अवसर को उत्साह के साथ लुत्फ उठाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App