बदहाली की मार झेल रहा लिटन मेमोरियल

By: Sep 1st, 2026 12:01 am

बारिश में तीनों आर्क से टपक रहा पानी; उखड़ रहा प्लास्टर, पार्किंग और पोस्टरों से भी धरोहर की सुंदरता प्रभावित

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर रियासतकालीन लिटन मेमोरियल लगातार बदहाली का शिकार है। भारी बारिश के चलते इसकी तीनों आर्क से पानी टपकने लगा है। दीवारों में पानी का रिसाव बुनियाद तक पहुंच रहा है, जबकि आर्क के अंदर का प्लास्टर भी उखड़ रहा है। दिल्ली गेट बस स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को टपकते पानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लिटन मेमोरियल का निर्माण सिरमौर रियासत के तत्कालीन शासक शमशेर प्रकाश ने तत्कालीन वायसराय लॉर्ड लिटन की नाहन यात्रा की स्मृति में वर्ष 1877 में करवाया था। वर्ष 1902 में इसमें घड़ी टावर भी जोड़ा गया। करीब 149 वर्ष पुरानी इस धरोहर के संरक्षण को लेकर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि मेमोरियल के आसपास वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए और समय-समय पर प्लास्टर, रंग-रोगन व घडिय़ों की देखभाल की जानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App