टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा बाहर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
मुंबई। विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को रविवार से शुरु हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और आने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है। यह ठाकुर की दूसरी टी-20 सीरीज होगी। उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पर्दापण किया था। ठाकुर को पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने दो मैचों में 9.37 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए थे।
हर्षित राणा, जो ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे थे, एक और चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक बयान में पुष्टि की गई है कि उन्हें ‘रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन’ (जांघ की मांसपेशी में खिंचाव) की चोट लगी है; यह चोट सात सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी थी। नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह – ये सभी अफगानिस्तान टी-20 के लिए फिटनेस मंजूरी का इंतजार कर रहे थे – को अपडेटेड टीम में शामिल किया गया है। एशियाई खेलों से पहले भारत को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी-20 मैच भी खेलना है।
अफगानिस्तान टी-20 और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम अब इस प्रकार है :- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
