मणिमहेश यात्रा 2026: हड़सर से आगे भेजा जा रहा 50-50 श्रद्धालुओं का ग्रुप

By: Sep 17th, 2026 12:20 pm

दीपक शर्मा—चंबा

श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हड़सर से आगे श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगाई गई अस्थायी रोक के संबंध में सूचित किया जाता है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम एवं परिस्थितियों के अनुसार 50-50 श्रद्धालुओं के समूह निर्धारित समय पर आगे भेजे जा रहे हैं।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने कहा कि यदि मौसम की स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल होती है और मार्ग सुरक्षित पाया जाता है, तो वाहनों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों में भी परिस्थितियों के अनुसार ढील दी जा सकती है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, धैर्य बनाए रखें तथा सुरक्षा के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App