आवारा कुत्तों पर निगम का शिकंजा, वैक्सीनेशन संग नसबंदी अभियान

By: Sep 29th, 2026 12:02 am

निगम की टीम ने पशुपालन विभाग के साथ पहले दिन किया आठ कुत्तों का टीकाकरण; 15 वार्डों में महीना चलेगा अभियान, बढ़ती संख्या पर लगेगी रोक

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
नगर निगम हमीरपुर ने शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकडक़र वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि लोगों को खंूखार हो चुके कुत्तों से निजात मिल सके। सोमवार को आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों को पकडक़र वैक्सीनेशन की गई है। नगर निगम का यह अभियान पूरे एक माह तक ऐसे ही जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक कुत्तों का समय पर वैक्सीनेशन किया जा सके। बता दें कि नगर निगम हमीरपुर ने शहर और वार्डों में घूम रहे आवारा कुत्तों की वैक्सीनेशन करने का काम शुरू कर दिया है। शहर के 15 वार्डों में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर वैक्सीनेशन और ऑप्रेशन किया जा रहा है, ताकि लोगों को आवारा कुत्तों से निजात मिल सके। सोमवार को नगर निगम हमीरपुर की टीम ने पशु पालन विभाग के साथ मिलकर शहर के वार्ड नंबर दो में चौकी के मति टीहरा में दोपहर तक आठ के करीब आवारा कुत्तों को पकडक़र वैक्सीनेशन की गई है।

हालांकि बारिश के चलते यह अभियान आगे नहीं बढ़ पाया। मंगलवार से दोबारा कुत्तों को पकडऩे का काम शुरू किया जाएगा, ताकि शहर और वार्डों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जा सके। क्योंकि शहरों और वार्डों की गलियों में अक्सर आवारा कुत्ते ही घूमते नजर आते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आवारा कुत्तों ने हाल ही में एक युवक को काट लिया था। राह चल रहे युवक को कुत्ते ने पीछे से अचानक काट खाया था, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाना पड़ा था। शहर की सडक़ों और वार्डों की गलियों में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते आम देखे जा सकते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हमीरपुर ने आवारा कुत्तों को पकडऩे का अभियान एक बार फिर शुरू किया है। यही नहीं मादा कुत्तों का ऑपरेशन भी किया जाएगा, ताकि आवारा कुत्तों की संख्या पर भी विराम लगाया जा सके। क्योंकि आवारा कुत्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जोकि चिंता का विषय है। मादा कुत्तों को ऑपरेशन के उपरांत पांच दिन सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। ऐसे में शहर और वार्डों में रह रहे लोगों को जल्द ही आवारा कुत्तों के आंतक से निजात मिलेगी।

शहर और वार्डों में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकडऩे और ऑपरेशन करने का अभियान सोमवार से शुरू कर दिया गया है। शहर के वार्ड नंबर दो में दिन भर आठ के करीब आवारा कुत्तों को पकडक़र वैक्सीनेशन की गई है। शहर के सभी वार्डों में आवारा कुतों के पकडऩे का अभियान अगले एक माह तक बदस्तूर जारी रहेगा। -राकेश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App