डेढ़ दिन बाद खुला एनएच-305
मंगलवार रात भारी बारिश से चार जगह हुआ था भूस्खलन, अभी जिला कुल्लू में 22 सडक़ें बंद
जिला संवाददाता-कुल्लू
जिला कुल्लू में औट-लुहरी नेशनल हाइवे-305 वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। डेढ़ दिनों बाद मार्ग एनएच-305 नेशनल आथॉरिटी ने मशीनें लगाकर मार्ग बहाल कर दिया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कुल 22 सडक़ें बंद हैं। इनमें एनएच-305 सराली तथा सैंज नाला सहित चार स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। बंजार उपमंडल में दो सडक़ें बंद हैं। कुल्लू उपमंडल में चार सडक़ें बंद हैं।
इन सडक़ों के खुलने की संभावित तिथि 10 सितंबर बताई गई है। निरमंड उपमंडल में चार सडक़ें बंद हैं। इनमें कुछ सडक़ें 5 सितंबर तक तथा बागीपुल से जाओं-चैल सडक़ को 25 सितंबर तक खोलने की संभावित तिथि रिपोर्ट में दी गई है। कुछ मार्गों को 3 सितंबर को खोलने की संभावित तिथि दी गई है, जबकि कुछ मार्गों के लिए 4, 5, 10 सितंबर और आगे की तिथियां निर्धारित हैं। जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग ने भी मार्गों को बहाल करने का क्रम जारी रखा है। कई जगह भारी भूस्खलन होने के कारण सडक़ों को बहाल करने में समय लग रहा है। उधर, एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया मार्ग बहाली का कार्य जारी है। जल्द मार्गों को बहाल कर दिया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
