युद्ध जीतते ही गिर जाएंगी तेल की कीमतें, ट्रंप बोले, मिडटर्म इलेक्शन से पहले ईरान पर बड़ा… पढ़ें पूरी खबर
कहा, तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना मकसद
एजेंसियां— वाशिंगटन
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे टकराव में बहुत जल्द जीत मिलेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि अमरीका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले नए सिरे से सैन्य हमले संभव हैं। ट्रंप ने कहा कि इस टकराव के खत्म होने से दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। उन्होंने दोहराया कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमरीका का मुख्य मकसद है।
ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि हम यह लड़ाई बहुत जल्द जीत लेंगे, और जैसे ही हम जीतेंगे, तेल की कीमतें गिर जाएंगी, उतनी ही नीचे आ जाएंगी, जितनी लड़ाई से पहले थीं। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या आने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले फिर से सैन्य हमले हो सकते हैं, तो ट्रंप ने इस विकल्प को खारिज नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कहना चाहता। मेरा मतलब है, यह संभव है, लेकिन मैं बस ऐसा कहना नहीं चाहता। उन्होंने कहा, और अहम बात यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
