डीएवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

By: Sep 24th, 2026 1:21 am

निजी संवाददाता-धर्मपुर
राजा वीरभद्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स कुमारहट्टी में डीएवी राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाडिय़ों ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका सिंगल व डबल मुकाबलों में भाग लिया। अंडर-14 बालक सिंगल में सानिध्या कपूर विजेता और अर्णव ठाकुर उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में गुरवाणी विजेता व शिवान्य कपूर उपविजेता रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में वीर विक्रम सिंह विजेता और अर्णब उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में राधिका शर्मा विजेता व अराध्य शर्मा उपविजेता रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य विजेता और अयान राणा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में वैष्णवी विजेता और अर्पिता शर्मा उपविजेता रहीं। टीम चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों में क्लस्टर-5, 7, 6, 8 और 3 की टीमों ने खिताब जीते। विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 24 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की प्रधानाचार्य मासुमा सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App