लाखों का टैक्स बकाया, बिजली और पानी कनेक्शन काटने की तैयारी

By: Sep 24th, 2026 12:58 am

सिटी रिपोर्टर – सुजानपुर
सुजानपुर नगर परिषद ने लंबे समय से हाउस टैक्स जमा न करवाने वाले लोगों पर अब स ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद की ओर से जिन उपभोक्ताओं पर कई महीनों और वर्षों से हाउस टैक्स बकाया है उनके खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोगों पर नगर परिषद का हाउस टैक्स लाखों रुपए में बकाया है। बार-बार टैक्स जमा करवाने की अपील और नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं होने पर अब नगर परिषद ने संबंधित विभागों को कार्यवाही के लिए नोटिस भेजे हैं। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा की ओर से बिजली और पानी से संबंधित विभागों को नोटिस भेजकर मकान मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस के बाद मकान मालिकों में हडक़ंप मच गया है।

डिफॉल्टर्स में हडक़ंप
इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी अंकज गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं और इस संबंध में जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यानी आने वाले दिनों में उन लोगों पर कार्रवाई हो सकती है, जिन्होंने लंबे समय से नगर परिषद का हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App