अहमदाबाद में मिर्जापुर: दि मूवी की प्रोमोशन, दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ी
अहमदाबाद। पटना और वाराणसी के बाद फिल्म मिर्जापुर: दि मूवी की स्टारकास्ट अहमदाबाद पहुंची, जहां कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित उर्फ अली फजल और मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। मिर्जापुर की कहानी और इसके लोकप्रिय किरदारों को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में अहमदाबाद में फिल्म की टीम की मौजूदगी ने प्रमोशन को खास बना दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने अपने किरदारों, फिल्म की कहानी और मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के अनुभव के बारे में अपनी बातें साझा कीं।
11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और मिर्जापुर की वही दमदार दुनिया नजर आई, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है, वहीं फिल्म का पहला गाना दो नंबरी भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले अहमदाबाद में आयोजित प्रमोशनल इवेंट ने दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
