पुराने पैटर्न से लिया जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स

By: Sep 20th, 2026 12:50 am

मंडी नगर निगम नए जोड़े गए पांच वार्डों से नहीं लेगा संपत्ति कर, सर्वे करने वाली कंपनी भागी
स्टाफ रिपोर्टर, मंडी
मंडी नगर निगम पांच वार्डों से संपत्ति कर नहीं लेगी। निगम ने पुराने पैटर्न से ही प्रॉपटी टैक्स लेने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई नगर निगम की साधारण बैठक के बाद निगम की महापौर ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में संपत्ति कर के बारे में चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सपंत्ति कर पुराने पैटर्न पर ही लिया जाएगा। नगर निगम मंडी में जोड़े गए पांच नए वार्डों से निगम संपत्ति कर नहीं लेगी। इन वार्डो में संपित्त का सर्वे नहीं हो पाया है। निगम ने सर्वे करने के लिए ऐजीसेक नाम की एक कंपनी हो हायर किया था। कपंनी ने सर्वे की एवज में 40 लाख रूपए मांगे थे। कंपनी द्वारा कुछ वार्डों का सर्वे भी किया गया, लेकिन बाद में कंपनी ने सर्वे की एवज में ली जा रही राशि को बढ़ा दिया। कंपनी ने नगर निगम को 80 लाख का बिल थमाया है और सर्वे का काम बीच में छोड़ दिया है।

ऐसे में मंडी नगर निगम में संपत्ति का ब्यौरा एकत्रित नहीं हो सका है, जिसके चलते नगर निगम में पांच वार्डों के मज्र्ड हिस्सों से फिलहाल संपत्ति कर ना लेने का फैसला लिया गया है। नगर निगम के इस फैसले से सीधे रूप में दौहंदी, बैहना, नेला और तल्याहड़ वार्ड के लोगों को फिलहाल संपत्ति कर नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा पैलेस-2 में शामिल नए क्षेत्र सहित खलियार के मज्र्ड एरिया के लोगों को भी संपत्ति कर नहीं देना होगा। इन स्थानों पर अभी तक संपत्ति के संबंध में नगर निगम के पास कोई ब्यौरा मौजूद नहीं है। मंडी नगर निगम उन सभी क्षेत्रों से पुराने साल 2025 के पैटर्न के आधार पर संपत्ति कर वसूलेगी, जो नगर परिषद का हिस्सा हुआ करते थे। इन क्षेत्रों में भी फिलहाल कर वसूली की दर और दायरा पुराना ही रहेगा।

मज्र्ड एरिया को राहत
मंडी नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर ने कहा कि मज्र्ड एरिया से फिलहाल कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। संपत्ति का ब्यौरा जुटाने वाली कंपनी बीच में ही काम छोड़ गई है और उसने शहरी विकास विभाग को 80 लाख का बिल थमा दिया है। ऐसे में नगर निगम पुराने पैटर्न के आधार पर ही संपत्ति कर वसूलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App