बारिश-भूस्खलन ने रोकी रफ्तार, 22 सडक़ों पर थमे पहिए
एनएच-305 की बहाली का काम जोरों पर, रास्ते खुलने के इंतजार में कट रहे लोगों के दिन
जिला संवाददाता-कुल्लू
जिला कुल्लू में मंगलवार रात को हुई बारिश और भूस्खलन के कारण जिला कुल्लू में सडक़ों की स्थिति प्रभावित हुई है। जिला में कुल 22 सडक़ें बंद हैं। 12 सडक़ें पहले की बंद थी, जबकि 10 नई सडक़ें मंगलवार रात ्रकी बारिश के कारण बंद हुई है। इनमें बंजार उपमंडल की दो, कुल्लू की चार, निरमंड की चार और आनी उपमंडल की 12 सडक़ें शामिल हैं। विभाग ने विभिन्न सडक़ों को खोलने के लिए अलग-अलग संभावित तिथियां निर्धारित की हैं। वहीं, एनएच-305 भी आनी और बंजार इलाके में कई स्थानों पर भूस्स्खलन होनेे के कारण बंद हो गया है।
कुल्लू में चार मार्ग प्रभावित, 10 तक खोलने का टारगेट
कुल्लू उपमंडल में भूलंग, भ्रैण, नरोगी तथा डूबकन सडक़ें बंद हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी चार मार्गों को 10 सितंबर तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। ?
निरमंड में चार सडक़ें बंद
निरमंड उपमंडल में धामेली-निशानी-अरसूए, शिल-जौगी, डेमहली-पनकवा तथा बागीपुल.जाओं चैल सडक़ें बाधित हैं। इनमें डेमहली-पनकवा सडक़ को 5 सितंबरए शिल.जौगी को 8 सितंबर, धामेली-निशानी-अरसू को 20 सितंबर और बागीपुल.जाओं चैल मार्ग को 25 सितंबर तक बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बंजार में दो सडकें बंद
बंजार उपमंडल में नगलाड़ी-शर्ची सडक़ 18 जून से बंद है, जिसे 3 सितंबर तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं जीभी-बाहू-गाड़ागुशैणी सडक़ 12 अगस्त से बंद है और इसकी बहाली की संभावित तारीख भी 3 सितंबर निर्धारित की गई है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर का कहना है कि सडक़ें जल्द बहाल होंगी ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
