अर्की में 14 से 19 तक 11 केवी लाइनों की मरम्मत

By: Sep 12th, 2026 12:51 am

डुमैहर और रेहटा फीडर में अलग तिथियों में लगेगा बिजली का कट, बोर्ड ने सहयोग का किया आह्वान
स्टाफ रिपोर्टर-अर्की
विद्युत उपमंडल अर्की के अधीन 11 केवी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों व झाडिय़ों की कटिंग के कार्य के चलते 14 से 19 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी किया है। बोर्ड के अनुसार 14 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 11 केवी डुमैहर फीडर के अंतर्गत सियान, सेरी, सरयां, बखालट, शिवघाटी, धैरयाराणा, लादी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 15 सितंबर को 11 केवी रेहटा फीडर के अंतर्गत धनागघाट, ध्यानपुर, पिपलघाट, सिमू, सूरजपुर, सुसाई और आसपास के क्षेत्रों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। 16 सितंबर को 11 केवी डुमैहर फीडर के अंतर्गत बनोह, घमसपटल, नानत, उबाला, देओरा, बड़ेडन व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

17 सितंबर को 11 केवी रेहटा फीडर के अंतर्गत चांटपुर, कलावन, भलेड, भेल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 18 सितंबर को 11 केवी डुमैहर फीडर के अंतर्गत पपलोटा, स्यारी, सावन, डुमैहर, दल्ला, स्वाना, सुन्नी, जधाना तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 19 सितंबर को 11 केवी रेहटा फीडर के अंतर्गत बणिया देवी, खेड़ाघाटी, दिद, शेरपुर, बंबा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता नीरज कुमार कटना ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान विभागीय कार्य में सहयोग करें।

नालागढ़ में 15 को शडडाउन
नालागढ़। विद्युत उपमंडल नालागढ़-1 के सहायक अभियंता सीआर वर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को सुबह नौ से शाम छह बजे तक फोरेस्ट ऑफिस, गर्ल स्कूल, ब्वाय स्कूल, बर्फानी चौक, मेन बाज़ार, गोल मार्केट, गुरुकुल कालेज, टिक्कर पनोह, रख घन्सोत, रख चुहुवाल, फौजी कॉलोनी, वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 6, 7, मिल्क प्लांट, वाटर सप्लाई और औद्योगिक इकाइयां लेजर शेविंग इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App