नाहन की युवा अधिवक्ता शबाना शेख बनीं ऑथ कमिश्रर, हाइकोर्ट ने दो साल के लिए दी नियुक्ति
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
बार एसोसिएशन सिरमौर की युवा अधिवक्ता एडवोकेट शबाना शेख को नाहन उपमंडल की ऑथ कमीश्रर नियुक्त किया गया है। हिमाचल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के आदेश के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार प्रशासनिक द्वारा नाहन की युवा अधिवक्ता शबाना शेख को दो वर्ष के लिए नाहन सब-डिवीजन की ऑथ कमीश्रर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है। एडवोकेट शबाना शेख के बतौर ऑथ कमीश्रर नियुक्ति पर बार एसोसिएशन नाहन ने भी स्वागत किया है। यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए लागू रहेगी। ऑथ कमीश्रर के रूप में नियुक्त होने वाली युवा अधिवक्ता शबाना शेख ने साबित किया है कि हर छोटी उपलब्धि मजबूत नींव की देन होती है। शबाना शेख ने बताया कि उनके इस सफल में उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट शकील अहमद शेख का मार्गदर्शन रहा है।
एक सीनियर एडवोकेट के रूप में शकील अहमद शेख ने हमेशा उसे आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया, जिस कारण आज अधिकारियों व सम्मानित लोगों के बीच वह आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही हैं। ऑथ कमीश्रर के रूप में शबाना शेख अब हल्फनामा सत्यापित करने, न्यायालय या अन्य कानूनी प्राधिकरणों में पेश किए जाने वाले शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर व सत्यापन करना उनके कार्य में शामिल होगा। इसके अलावा शपथकर्ता की पहचान की पुष्टि करना, दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति की पुष्टि करना तथा दस्तावेज पर पुष्टि के बाद मुहर व हस्ताक्षर के अलावा रजिस्ट्रर में प्रविष्टि सत्यापित करना व प्रत्येक हल्फनामे व शपथकर्ता का विवरण अपने अधिकारिक रजिस्ट्रर में दर्ज करना ऑथ कमीश्रर के रूप में कार्य रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
