कबड्डी के मैदान में शिशु निकेतन स्कूल का दबदबा
अंडर-14 कबड्डी का खिताब किया अपने नाम, टीम भावना से चमके खिलाड़ी
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
मुंडखर स्कूल में आयोजित अंडर-14 लडक़ों के टूर्नामेंट में शिशु निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दशमल की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में शिशु निकेतन दशमल की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुद्दर महादेव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में टीम का सामना राजकीय उच्च विद्यालय नहलंवी से हुआ। रोमांचक मुकाबले में दशमल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नहलंवी की टीम को पराजित कर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के खिलाडिय़ों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
भविष्य के लिए बढ़ाया हौसला
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने विजेता टीम के सभी खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
