श्रीकांत चीन मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, वर्ल्ड नंबर-9 विक्टर लाई को दी मात, तन्वी शर्मा हारकर बाहर
एजेंसियां— शेनझेन एरिना
चीन के शेनझेन एरिना में खेले जा रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को दूसरे दौर में पूर्व वल्र्ड नंबर-1 श्रीकांत ने कनाडा के वल्र्ड नंबर-9 विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर उलटफेर किया। दूसरी ओर, महिला सिंगल्स में हाल ही में ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा जापान की वल्र्ड नंबर-9 टोमोका मियाजाकी से 17-21, 21-18, 16-21 से हारकर बाहर हो गईं।
मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी दूसरे राउंड में हार गई। पूर्व वल्र्ड नंबर-1 श्रीकांत का क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेउक यू से सामना होगा। श्रीकांत इसी साल यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में भी पहुंचे थे। वहीं, विक्टर लाई ने पिछले महीने नई दिल्ली में हुए वल्र्ड चैंपियनशिप में अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह इसी साल इंडोनेशिया में अपना पहला सुपर 1000 खिताब भी जीत चुके हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
