अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी

By: Sep 1st, 2026 6:36 pm

अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में रहेगी, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हुई है। रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जबकि बुमराह, हर्षित, वॉशिंगटन और नीतीश का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम है। उन्हें एक बार फिर टी20 टीम में जगह मिली है।

बता दें कि भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच खेलेगी। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान सीरीज की लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*
* फिटनेस के अधीन


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App