दो अक्तूबर को लांच नहीं होगी योजना, शर्तों में बदलाव के चलते टल सकती है डेडलाइन
शर्तों में बदलाव के चलते टल सकती है मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की डेडलाइन
स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना लॉन्च करने की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की पात्रता में मनरेगा में एक दिन कार्य करने की अनिवार्य शर्त को हटाने की घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना’ में आय सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपए किया। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपए और 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। ऐसे में योजना में मनरेगा में एक दिन कार्य करने की अनिवार्य शर्त को हटाने की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार सर्वे का अगला चरण शुरू कर करेगी। अभी तक बीपीएल में नौ चरणों में अलग-अलग सर्वे हो चुका है।
इसके बाद अब योजना में सर्वे के लिए दसवां चरण शुरू किया जा सकता है। गौर हो कि सरकार ने परिवार पहचान प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त करने के बजाय इसे अब ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ से जोडऩे का निर्णय लिया है। पहले चरण से आठवें चरण तक चिह्नित किए गए परिवारों के साथ-साथ 21 अगस्त, 2026 के निर्देशों के तहत अंतिम चरण में चिह्नित किए जाने वाले पात्र परिवारों को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा। हालांकि किसी परिवार के चिह्नित होने मात्र से उसे योजना का लाभ स्वत:नहीं मिलेगा। विभाग के अनुसार चिह्नित परिवारों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
