डीडीएम के तीन सितारे राज्य स्तर पर वॉलीबॉल में दिखाएंगे दम
अनमोल, तुषार और नमन का राज्य स्तरीय टीम में चयन; राष्ट्रीय स्तर पर रिद्धिमा राणा ने कराटे में जीता स्वर्ण
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा के खिलाडिय़ों ने खेल के मैदान में एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंडर-19 वॉलीबॉल में जिला चैंपियन बनी विद्यालय की टीम के तीन खिलाडिय़ों अनमोल, तुषार और नमन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वहीं विद्यालय की होनहार छात्रा रिद्धिमा राणा ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर डीडीएम के गौरव में एक और सितारा जोड़ दिया। दोनों उपलब्धियों के बाद विद्यालय पहुंचने पर वालीबाल खिलाडिय़ों और रिद्धिमा राणा का प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी टीम के अनमोल, तुषार और नमन ने अपने दमदार खेल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। तीनों खिलाडय़िों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कोच जतिंदर राणा ने खिलाडय़िों की मेहनत, अनुशासन से जीत प्राप्त की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
