राज्य स्तर पर चमकेंगे घनारी स्कूल के तीन सितारे
आयुष का जूडो में चयन, उमंग और अदिति हॉकी में करेंगी जिला का प्रतिनिधित्व
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी के तीन होनहार खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हासिल किया है। स्कूल के दस जमा दो के छात्र आयुष जसवाल का चयन जूडो में, जबकि उसकी बहन में दसवीं की छात्रा उमंग जसवाल और एक अन्य छात्रा अदिति राणा का चयन हॉकी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों खिलाडिय़ों की उपलब्धि से स्कूल सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आयुष जसवाल ने पिछले एक माह में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने अंडर-19 जोनल स्तर की रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, जिला स्तरीय जूडो ओपन में स्वर्ण पदक, जबकि जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत जूडो और बॉक्सिंग में कांस्य पदक हासिल किए हैं।
अब जूडो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर आयुष ने अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है। वहीं आयुष की बहन उमंग जसवाल और स्कूल की छात्रा अदिति राणा ने हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया है। दोनों खिलाडय़िों के चयन से विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने तीनों खिलाडय़िों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाडय़िों को राज्य स्तर पर भी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार ने खिलाडय़िों की सफलता का श्रेय उनके नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढऩे के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
