तिलक ने जमकर धोए नॉर्थ जोन के गेंदबाज, सेमीफाइनल में साउथ जोन के लिए खेली शतकीय पारी, दिलाई बढ़त
एजेंसियां— बंगलुरु
दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने एक बार फिर अपनी क्लास का परिचय दिया है। साउथ जोन की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने नॉर्थ जोन के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है और अपने धैर्य का परिचय देते हुए एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा की इस शतकीय पारी के साथ उनकी टीम साउथ जोन नॉर्थ जोन के खिलाफ बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। तिलक वर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 106 रन नाबाद बना लिए हैं।
इस दौरान उन्होंने 225 गेंदों का सामना किया है। उनकी इस दमदार पारी के कारण साउथ जोन की टीम सम्मानजनक स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 285/9 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी के आधार पर नॉर्थ जोन की टीम से 90 रन की बढ़त हासिल कर चुके हैं। नॉर्थ जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 195 रन पर ऑलआउट हो गई थी। नॉर्थ जोन को पहली पारी में सस्ते में आउट करने में साउथ जोन के तूफानी गेंदबाजों का अहम योगदान रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
