खेलों में विजय मेमोरियल स्कूल का दबदबा
बैडमिंटन, वालीबाल और चैस में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता
नगर संवाददाता- इंदौरा
विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा ने खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौरा जोन के अंडर-19 ब्वायज वर्ग में आयोजित बैडमिंटन, वालीबाल एवं चेस ृतीनों प्रतियोगिताओं की ट्रॉफियां अपने नाम कर ओवरऑल टूर्नामेंट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इंदौरा ब्लॉक स्तर पर आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं में विजय मेमोरियल स्कूल के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए तीनों खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक ही वर्ग में बैडमिंटन, वालीबाल और चेस की तीनों ट्रॉफियां जीतकर विद्यालय ने खेलों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। इंदौरा क्षेत्र में पहली बार किसी निजी विद्यालय द्वारा अंडर-19 ब्वायज वर्ग की तीनों प्रमुख खेल ट्रॉफियां एक साथ अपने नाम करने का गौरव हासिल किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार सफलता पर खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की निरंतर मेहनत, समर्पण और विद्यालय द्वारा खेलों को दिए जा रहे विशेष महत्त्व का परिणाम है।
विजय मेमोरियल स्कूल के चेयरमैन सचिन शर्मा ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य सहपाठ्यक्रम गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए उचित अवसर एवं मंच से मिले। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने इस अवसर पर खिलाडिय़ों एवं कोचिंग टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाना है। खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। विद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी विजेता खिलाडिय़ों, उनके अभिभावकों, कोचों, शिक्षकों और समस्त विद्यालय प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तीनों ट्रॉफियों पर विजय मेमोरियल स्कूल का कब्ज़ा इंदौरा क्षेत्र के लिए निश्चित रूप से गर्व का क्षण है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
