लंकाबेकर में 4.39 ग्राम चिट्टे के साथ युवक अरेस्ट

By: Sep 4th, 2026 12:01 am

कुल्लू। सदर थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंकाबेकर में एक युवक को 4.39 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार डिटेक्शन सेल की टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुकाम लंकाबेकर में स्थानीय युवक के कब्जे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार किया तथा सदर थाना कुल्लू में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी जांच जारी रखी है। के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App