बद्दी की सडक़ों से हटेगा बेसहारा गोवंश
नगर निगम बद्दी के शहर की सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय देने का अभियान तेज
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
बद्दी। नगर निगम बद्दी ने शहर की सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय देने का अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को निगम की टीम ने झाड़माजरी औद्योगिक क्षेत्र के पास से आठ गोवंश को पकडक़र हांडाकुंडी स्थित गो अभ्यारण्य पहुंचाया। अभियान के तहत अब तक दो दर्जन से अधिक बेसहारा गोवंश को यहां आश्रय दिया जा चुका है।नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि सडक़ों पर घूम रहे गोवंश से लोगों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। मंगलवार को पकड़े गए सभी गोवंश को सुरक्षित गो अभ्यारण्य भेज दिया गया है। आगे पकड़े जाने वाले गोवंश को भी क्षेत्र में उपलब्ध आश्रय स्थलों में व्यवस्था कर पहुंचाया जाएगा।आयुक्त ने शहरवासियों से मुहिम में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सडक़ों से बेसहारा गोवंश हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
