शिवपुरी धाम समताना तैयार…120 फुट का रावण जलेगा

By: Oct 20th, 2026 12:01 am

डीसी हमीरपुर होंगी मुख्यातिथि; भव्य तरीके से सजाया गया मंदिर, रात को लाइट्स से हो रहा जगमग

निजी संवाददाता – बड़सर
हिमाचल प्रदेश में दूसरे नंबर पर भव्य तरीके से आयोजित होने वाले दशहरा मेले के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। हम बात शिवपुरी धाम समताना की कर रहे हैं जहां पर दशहरा काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि कुल्लू के बाद यह दशहरा मेला दूसरे नंबर पर है। यहां पर 120 फुट का रावण जलाया जाएगा तथा मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन होगा। 20 अक्टूबर, मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व समताना मंदिर परिसर में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ बतौर मु य अतिथि शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगी और पुतला दहन की रस्म में भाग लेंगी। मंदिर का भव्य तरीके से सजाया गया है। पूरा मंदिर रात के समय चमचमाती लाइटों की रोशन से जगमगा रहा है। रात के समय इसका नजारा काफी मनमोहक होता है। आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष पुतलों के निर्माण में विशेष भव्यता लाई गई है। मंदिर परिसर में रावण का 120 फीट, मेघनाद का 90 फीट और कुंभकर्ण का 70 फीट ऊंचा पुतला स्थापित किया गया है। कारीगरों ने पुतलों में आतिशबाजी, पटाखों की बड़ी-बड़ी लडिय़ां और विस्फोटक सामग्री भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

डूडार बिझड़ी में भी मनाया जाएगा दशहरा पर्व

बड़सर क्षेत्र के विकास खंड बिझड़ी के वार्ड नंबर एक डूडार बिझड़ी में भी दशहरा पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। डूडार बिझड़ी में इस बार दशहरा उत्सव को भव्य मेले का स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बतौर मु य अतिथि उपस्थित रहेंगे और स्थानीय जनता को संबोधित करेंगे। उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए डूडार बिझड़ी और समताना दोनों ही स्थलों पर स्थानीय दुकानदारों व व्यापारी भाइयों के लिए खान पान, खिलौनों और विभिन्न उत्पादों के स्टॉल व अन्य दुकानें लगाने की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं को लेकर प्रशासन व स्वयंसेवियों ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App