बरठीं में सजी सुरों और संस्कृति की महफिल

By: Oct 11th, 2026 12:54 am

निजी संवाददाता – बरठीं
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में चल रहे तीन दिवसीय अंडर-19 सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूसरे दिन स्टार नाइट में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा व अन्य स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के 25 स्कूल भाग ले रहे हैं। सीसे स्कूल दसलेहड़ा के छात्र अक्षित वर्मा ने शास्त्रीय नृत्य से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

खूब नचाया
बरठीं स्कूल के डीपी रामलाल संधू ने बांसुरी और कम्प्यूटर आईटी टीचर देशराज की जुगलबंदी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वॉइस ऑफ पंजाब रहे गौरब कौडल ने लोगों को खूब नचाया।

ये रहे मौजूद
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कौशल, एडीपी ओ जगदेव मेहता, पंचायत प्रधान उमा शर्मा, कांग्रेस कमेटी के सचिव सतीश मुन्ना, बडग़ांव पंचायत उप प्रधान ओम प्रकाश, गगन सिंह, कैप्टन करतार सिंह व अशोक कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App